{"_id":"61cb4e9a03e1623d7a1ecfd6","slug":"bjp-s-goons-will-cross-the-ganges-in-three-months-ambedkar-nagar-news-lko6109721106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के गुंडों को तीन माह में करेंगे गंगा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के गुंडों को तीन माह में करेंगे गंगा पार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लारपुर स्थित एक विद्यालय में आयोजित सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन को संबोधि?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को यहां भाजपा सरकार पर खूब गरजे। लारपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सांड़ों का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी से सभी परेशान हैं। जनता के सहयोग से अगले तीन माह में तमाम गुंडों को गंगा पार पहुंचा दिया जाएगा। कहा कि भाजपा को गुजरातियों की चिंता है। उनका हजारों करोड़ रुपये माफ कर दिया गया, जबकि हम आम नागरिकों का बिजली का बिल माफ करेंगे।
सपा के साथ मिलकर लारपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सुभासपा प्रमुख ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मोदी व योगी के सांड़ों से सभी परेशान हैं। वे किसानों की फसल खा जा रहे हैं। जनता अब कमर कस चुकी है। इन सांड़ों को अगले तीन माह में गंगा पार पहुंचा दिया जाएगा। अंबेडकरनगर जिले की जनता ने भी पूरा मन बना लिया है। वह पूर्व सीएम अखिलेश यादव को नया मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। हम सरकार में आने पर जनता के हितों को प्राथमिकता देंगे।
भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें गुजराती व्यापारियों की चिंता रहती है। उनका हजारों करोड़ रुपये माफ कर दिया। आम जनता परेशान है, उसकी सुध नहीं ली जा रही है। हम सत्ता में आने पर बिजली का बिल माफ करेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग न जाने किस मुंह से आम जनता की बात करते हैं। आम जनता जिस पैसेंजर डिब्बे में चला करती है, वह डिब्बे अब ट्रेन में लगने बंद हो गए हैं। हवाई चप्पल पहनने वालों को जहाज पर चलने का सपना दिखाकर अब उनकी सुध नहीं ली जा रही है। तमाम वादे कर भूल गए हैं। जनता इन सबका हिसाब लेगी।
विज्ञापन
सुभासपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की जीत झूठ के आधार पर हुई थी। उन्हें सत्ता का नशा हो गया है। जनता पागलपन उतारना जानती है। इस बार अच्छे से सबक मिलेगा। यूपी के वोटरों के आधार पर केंद्र की सत्ता मिली, लेकिन यूपी को दिया कुछ नहीं गया। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके सिर्फ भाषण में दम है। अच्छे दिन का वादा कर 400 रुपये में मिलने वाला रसोई गैस सिलिंडर एक हजार रुपये में कर दिया गया। अरहर की दाल, डीजल व पेट्रोल आदि कई गुना महंगा हो गया। जनता से भाजपा को बुरी तरह हराने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा करने पर ही राहत मिलेगी।
बाबा रामदेव को निशाने पर रखते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा सरकार बनने पर 30 रुपये में पेट्रोल मिलने का वादा किया था। अब ऐसा लग रहा, जैसे उन्हें मोतियाबिंद हो गया है। ओमप्रकाश ने कहा कि ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग करने के कारण ही कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई थी। अब बारी भाजपा की है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा, कमला प्रसाद, भीम निषाद, डॉ. राजेंद्र चौधरी, जंगबहादुर यादव, रामप्रताप यादव, प्रतिमा यादव, आलोक सिंह, गौस अशरफ, हैदर अब्बास आदि मौजूद रहे।