फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP leader kidnapped by car-riding miscreants

भाजपा नेता को कार सवार बदमाशों ने किया अगवा

Thu, 19 Aug 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leader kidnapped by car-riding miscreants
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में बदमाशों की पिटाई से घायल भाजपा नेता का हाल जानते भाजपा जिलाध्यक्ष ड? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। टांडा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का बुधवार देर रात अपहरण कर लिया गया। बाद में वे टांडा-अकबरपुर मार्ग के किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की अवध प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य तेजस्वी जायसवाल बुधवार रात साढ़े 10 बजे अपने एक मित्र के साथ बाइक से चिंतौरा स्थित आवास के लिए बस स्टेशन क्षेत्र से निकले। टांडा नगर में थिरुआ पुल पार करते ही चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी। इस बीच तेजस्वी के साथ जा रहा युवक डरकर भाग गया, जबकि बदमाशों ने तेजस्वी का अपहरण कर लिया। उन्हें गाड़ी में बिठाकर बदमाश भाग निकले। इस बीच अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।
विज्ञापन

चारों तरफ की गई नाकेबंदी के बीच कुछ देर बाद तेजस्वी अकबरपुर-टांडा मार्ग के किनारे सद्दरपुर के निकट घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें टांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त भी अस्पताल पहुंच गए। साथ ही बड़ी तादाद में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। घटना को लेकर कार्यकर्ताओें ने आक्रोश जताया। पुलिस के अनुसार तेजस्वी ने कोई बयान अभी नहीं दिया है। सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि तेजस्वी जायसवाल ने टांडा से भाजपा के टिकट पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था। उन्होंने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के हाथ से ब्लॉक प्रमुख बने सुरजीत के नामांकन पत्र को छीनकर फाड़ दिया था। इससे लालजी के समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला था। उधर, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तेजस्वी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
रात में ही अधिकारियों ने लिया जायजा
भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल के अपहरण व पिटाई आदि की सूचना मिलते ही रात में एसपी आलोक प्रियदर्शी टांडा पहुंच गए। एएसपी संजय राय, सीओ संतोष कुमार, अलीगंज थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज के अलावा टांडा कोतवाल विजेंद्र शर्मा आदि पहले से मौजूद थे। एसपी ने घटना को लेकर विस्तृत जानकारी हासिल की। कहा कि घटना की तत्परतापूर्वक जांच कराई जाएगी। उन्होंने आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस अपना काम प्राथमिकता के साथ करेगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

दो नामजद व पांच अज्ञात पर दर्ज केस
तेजस्वी जायसवाल ने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख लवकुश वर्मा के पुत्र अमन तथा एक अन्य आजाद वर्मा को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य अज्ञात के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में टांडा कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इसमें कहा गया कि थिरुआ पुल के पास पहले सफेद रंग की लग्जरी गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे अपने मित्र सूरज यादव समेत गिर पड़े। इसी बीच एक कार से पहुंचे कई लोगों ने पिस्टल से डरा धमकाकर कार में बिठा लिया और पिटाई भी की। तहरीर में कहा गया कि उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई। इसके बाद मरणासन्न समझकर सड़क के किनारे फेंककर भाग गए। तहरीर में कहा गया कि ब्लॉक प्रमुख नामांकन के समय पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, पूर्व प्रमुख लवकुश वर्मा व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे सुरजीत वर्मा से मेरा विवाद हुआ था। ऐसे में आशंका है कि उनकी सह पर ही वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed