{"_id":"662be3b540427b0a2b014631","slug":"bjp-has-turned-half-the-country-into-beggars-akash-anand-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-114290-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने आधे देश को भिखारी बना दिया : आकाश आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने आधे देश को भिखारी बना दिया : आकाश आनंद
विज्ञापन
अकबरपुर में रैली को संबोधित करते बसपा नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ,स्रोत बसपा
अंबेडकरनगर।
बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार ने दस साल में आधे देश को भिखारी बना दिया। उनका तंज मुफ्त राशन को लेकर था। बोले कि दस साल की सत्ता के बाद भाजपा नेता आपसे वोट मांगने आएं तो आप उनसे सिर्फ यह सवाल करें कि शिक्षा, सुरक्षा व रोजगार पर क्या किया? इसपर भाजपा का असली चेहरा सामने आ जाएगा। प्रतिवर्ष 12 हजार का राशन देकर युवाओं को ढाई लाख की नौकरी से वंचित किया गया है।
अकबरपुर नगर के शिवबाबा मैदान पर आयोजित रैली में आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार दस साल से सत्ता में है। भापा नेता जब वोट मांगने आएं तो उनसे पूछिए कि आप के हित के लिए क्या किया है? उनसे हर हाल में तीन सवाल करें। जाति, धर्म व मंदिर पर सवाल करने की जरूरत नहीं।
आकाश ने कहा कि एक दशक की सत्ता में शिक्षा के नाम पर सिर्फ मजाक किया गया। अंग्रेजी व गणित की समझ स्कूलों में नहीं विकसित हो पा रही। डिजिटल इंडिया का दावा तो करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि 65 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर ही नहीं है। आज देश में मुफ्त राशन का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। सत्ता में आने से पहले दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। यह नौकरी मिलती तो कम से कम ढाई लाख रुपये प्रत्येक परिवार का युवा अवश्य नौकरी के जरिए घर लाता। यह न करते हुए सरकार सिर्फ साल में अधिकतम 12 हजार रुपये का राशन थमा रही। इससे हमारी प्रगति नहीं होने वाली। हमें बहुजन समाज की प्रगति चाहिए, इसलिए बिना नौकरी बहुजन समाज या सर्व समाज का भला नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, पूर्व सांसद घनश्याम खरवार, जोन कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा, पूर्व सांसद बलिराम, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम, अंबेडकरनगर प्रत्याशी हाजी कमर हयात, अयोध्या प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय, श्रावस्ती से दद्दन खान भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नौकरी के नाम पर पेपर लीक
नेशनल कोआर्डिनेटर ने कहा कि शिक्षा व पढ़ाई के नाम पर सरकार की हकीकत यह है कि पेपर दर पेपर लीक हो रहे हैं। सरकारी नौकरी देने की बजाए युवाओं की भावनाओं के साथ मजाक हो रहा है। देशभर में 30 लाख से अधिक सरकारी पद खाली पड़े हैं। इन्हें सिर्फ इसलिए नहीं भरा जा रहा क्योंकि इससे एक तो नौकरी पाकर बहुजन समाज का युवा अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा, दूसरे यह कि इनको आरक्षण देना पड़ेगा। इनकी मंशा न तो आरक्षण देने की है और न ही रोजगार।
-- -- -- -- -- -- -- --
गिनाई माया सरकार की उपलब्धियां
आकाश ने बसपा सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से गिनाया। युवाओं, महिलाओं, दलितों, गरीबों व आम लोगों के हितों के लिए अलग-अलग कार्यकाल में चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओं का भी जिक्र किया। कहा कि बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं। उनमें कोई धांधली नहीं हुई। बसपा सरकार ने सुरक्षा तय किया, रोजगार दिया। स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
समर्थकों को सहेजने पर जोर
आकाश ने कहा कि आपके बीच नीला कपड़ा लेकर कुछ बहरूपिए भी घूम रहे हैं। वे बसपा को कमजोर बताने के साथ ही जय भीम के नारे लगाकर बहुजन समाज के लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उनसे सचेत रहने की जरूरत है। आपको इन्हें समझाने की जरूरत है। यह लोग बाबा साहेब व मायावती के मूवमेंट के खिलाफ हैं। साढ़े 16 हजार करोड़ के इलेक्टोरल बांड घोटाले में सिर्फ एक पार्टी बसपा का नाम सामने नहीं आया। यह उन लोगों को करारा जवाब भी है जो कहते हैं कि बसपा अपने लोगों से पैसा लेती है। यह बसपा व कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है कि पार्टी संगठन से जुड़े लोगों के तन, मन व धन से चलती है।