फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP government will be formed again in the state with full majority

प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in the state with full majority
आलापुर (अंबेडकरनगर)। प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अराजकता के माहौल को समाप्त कर कानून का राज कायम किया है। यह विचार भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मणिन्द्र पांडेय ने रामनगर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंगलवार को प्रकट किए। उन्होंने कहा कि यूपी तेजी से बदल गया है। यहां अब पहले जैसी खराब स्थितियां नहीं रहीं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने केंद्र की मोदी सरकार के महज तीन साल के कार्यों के सहारे जनता का विश्वास हासिल किया था। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की ओर से हासिल की गई उपलब्धियां भी केंद्र सरकार के एतिहासिक कार्यों के साथ जुड़कर सूबे में पार्टी को 300 से अधिक सीटें दिलाएंगी। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास कार्यों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुंडागर्दी और अराजकता के माहौल को खत्म कर कानून का राज कायम किया गया है। महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। लोग भयमुक्त वातावरण में रह रहे हैं। यही वजह है कि आम आदमी का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन

दावा किया कि यूपी में किसी भी पार्टी के दूसरी बार सत्ता पाने का न सिर्फ मिथक अबकी टूटेगा, वरन भाजपा इस बार प्रदेश में पहले से अधिक सीटें हासिल कर सरकार बनाएगी। विरोधी दलों का सत्ता पर काबिज होने का मंसूबा कतई पूरा नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 403 में से 400 सीटें जीतने के दावों का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश दिन में सपने देखना बंद करें। सपा अपने पुराने रिकॉर्ड को भी दोहराने में कामयाब नहीं होगी। इस मौके पर महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, वरुण सिंह व भगवान पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed