फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Up by Election Result Bjp Caught Winning Streak From Katehri Seat News in Hindi

Up Election Result: सपा के गढ़ से ही भाजपा ने पकड़ी जीत की लय, यूं ढह गया सपा का किला; कोई रणनीति न आई काम

Sun, 24 Nov 2024 08:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 08:57 AM IST
सार

UP Election Result: यूपी उपचुनाव में भाजपा ने सपा के गढ़ से ही जीत की लय पकड़ी। देखते ही देखते सपा का किला ढह गया। सपा के लिए कोई रणनीति काम न आई। 

विज्ञापन
Up by Election Result Bjp Caught Winning Streak From Katehri Seat News in Hindi
अपनी ही सीट न बचा पाई सपा। भाजपा को मिली जीत। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में कटेहरी उपचुनाव में मतगणना के पहले दौर से ही बीजेपी ने जीत की लय पकड़ ली थी। सपा सांसद लालजी वर्मा का गढ़ माने जाने वाले टांडा ब्लॉक में मतों की गणना के दौर में भी भाजपा प्रत्याशी धर्मराज ने बढ़त बना डाली। 

विज्ञापन


इसे देखकर सुबह दस बजे के पहले ही लालजी ने अपने करीबियों को संकेत दे दिया कि यह बाजी वह हार चुके हैं। हुआ भी ऐसा ही। बीच के कुछ चरण में सपा ने बढ़त जरूर बनाई। लेकिन, कटेहरी व भीटी ब्लॉक में मतों की गिनती शुरू होते ही भाजपा की जीत का दायरा आसमान छूने लगा।

विज्ञापन

सपा सांसद लालजी वर्मा का गृह क्षेत्र है

कटेहरी में मतों की गिनती शनिवार को टांडा ब्लाक से शुरू हुई। यह सपा सांसद लालजी वर्मा का गृह क्षेत्र है। यहां उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में उनकी जीत का बड़ा आधार टांडा ब्लॉक से मिलने वाली बड़ी लीड होती आई है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ।

दस राउंड होने तक सपा आगे रही

पहले राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। इसके बाद चरण दर चरण भाजपा आगे ही बढ़ती गई। दूसरे राउंड तक भाजपा की बढ़त एक हजार मत से ज्यादा हो चुकी थी। तीसरे राउंड में भाजपा थोड़ा कमजोर पड़ी, तो चौथे राउंड में सपा ने पांच सौ से अधिक मतों के अंतर से लीड ले लिया। सातवें राउंड तक सपा की बढ़त तीन हजार मतों से अधिक हो गई थी। दस राउंड होने तक सपा आगे रही, लेकिन बढ़त का अंतर घटकर डेढ़ हजार करीब रह गया।

विज्ञापन

11वें राउंड में सपा की कुल बढ़त मात्र 766 रह गई। इसके बाद भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनानी शुरू कर दी। 12वें राउंड में भाजपा को एक हजार वोट से अधिक की लीड मिल गई। इसके बाद से भाजपा प्रत्याशी ने पीछे नहीं देखा। चरण दर चरण वोटों का अंतर बढ़ता गया। 

जीत का अंतर बढ़कर 33 हजार हो गया

जैसे-जैसे मतों की गणना कटेहरी व भीटी में आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे जीत को लेकर सभी अनुमान ध्वस्त हो रहे थे। बीजेपी नेताओं ने भी आठ से दस हजार मतों के अंतर से जीत की उम्मीद लगा रखी थी। हालांकि 31 राउंड की मतगणना पूरी होने तक जीत का अंतर बढ़कर 33 हजार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed