फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP came to power by telling lies

झूठ बोलकर सत्ता में आयी भाजपा का जाना तय

Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP came to power by telling lies
अंबेडकरनगर के पटेलनगर तिराहे पर आयोजित जनसभा में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत क? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी की किसान पटेल नौजवान यात्रा शनिवार को जिले में पहुंची। इस मौके पर मौजूद सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने योगी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आयी भाजपा का 2022 में होने वाले चुनाव में जाना तय है। मौजूदा सरकार की झूठ बोलने की राजनीति को आम जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है। यात्रा के साथ आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर अलग अलग जनसभा को भी संबोधित किया कर कहा कि जनता आगामी चुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। अयोध्या जनपद के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चल रही किसान पटेल नौजवान यात्रा शनिवार को जिले में पहुंची। गौराबंसतपुर व अशरफपुर बरवां में आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे वादों पर बनी थी, जिसे जनता ने महसूस कर लिया है। अब जनता इनके झूठ का पर्दाफाश करने को तैयार है। पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि जनता अब बीजेपी के झूठ और फरेब के झांसे में आने वाली नही है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। पटेलनगर तिराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा, सुभाषचन्द्र यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त आदि ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान पटेल नौजवान यात्रा टांडा, जलालपुर व आलापुर विधानसभा क्षेत्रों में भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed