फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP announced candidates for three seats

भाजपा ने घोषित किए तीन सीटों के प्रत्याशी

Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP announced candidates for three seats
अंबेडकरनगर। भाजपा ने जिले मेें शेष रह गईं तीन सीटों पर उम्मीद के अनुरूप ही प्रत्याशियोें की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया। पार्टी ने टांडा व आलापुर के दोनों मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। टांडा से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा टिकट पाने में कामयाब रहे हैं तो आलापुर से मौजूदा विधायक के ससुर पूर्व विधायक त्रिवेणीराम को टिकट दिया गया है। कटेहरी से टिकट मांग रहे पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद को पार्टी ने अब अकबरपुर से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। इससे पहले रविवार को पूरे दिन टिकट को लेकर भाजपा के तमाम दावेदारों व उनके समर्थकों के बीच गहमागहमी चरम पर रही।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो जाने के बाद भी जिले की तीन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा न होने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई थी। पिछले कई दिनों से सभी की निगाह टांडा, अकबरपुर व आलापुर में घोषित होने वाले भाजपा के टिकट पर जा टिकी थी। इस बीच इन टिकटों को लेकर रविवार को उत्सुकता चरम पर पहुंच गई। कारण यह कि विभिन्न सूत्रों से यह खबर सामने आई कि बीजेपी रविवार को ही टिकट की घोषणा करने वाली है। इसे देखते हुए तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा के दावेदारों व उनके समर्थकों की बेचैनी बढ़ गई।
विज्ञापन

इन सभी के लिए इस खबर ने और भी बेचैनी बढ़ा दी कि बीजेपी की तरफ से प्रत्याशियों के नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। यह संदेश वायरल होते ही दावेदारों व उनके समर्थकों के फोन जिम्मेदारों के पास पहुंचने लगे। जिले मेें मौजूद जिम्मेदारों से लेकर अपनी पहुंच के अनुसार प्रदेश व देश की राजधानी में बैठे वरिष्ठ नेताओं से फोन पर संपर्क साधा जाने लगा। तमाम वरिष्ठ नेताओं ने तो फोन ही रिसीव नहीं किए। इससे तमाम दावेदारों व उनके समर्थकों में घबराहट का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नतीजे अकबरपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के दौरान सामने आने की उम्मीद बनी हुई थी। देर रात भाजपा ने सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की तो यह अनुमान सच भी साबित हुआ। अकबरपुर के तमाम दावेदारों को दरकिनार करते हुए भाजपा ने कटेहरी से टिकट मांग रहे पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद को अप्रत्याशित तरीके से अकबरपुर का प्रत्याशी बना दिया। पार्टी यहां से सपा की एक वरिष्ठ महिला नेता के संपर्क में भी थी, लेकिन बाजी धर्मराज निषाद के हाथ लगी।

भाजपा ने एक और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए टांडा की मौजूदा विधायक संजू देवी का टिकट काट दिया। उनके स्थान पर पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वे बीते दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में भी शामिल थे, लेकिन जिला पंचायत सदस्य का चुनाव ही हार गए थे। उन्हें अब पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। आलापुर सीट की मौजूदा विधायक अनीता कमल को भी भाजपा ने टिकट से वंचित कर दिया है। उनके स्थान पर उनके ससुर पूर्व विधायक त्रिवेणीराम पर पार्टी ने भरोसा जताया है। देर रात टिकट घोषित होने के बाद भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं में उल्लास दिखाई पड़ा तो वहीं कई कार्यकर्ताओं में मायूसी भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed