फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Biogas plant will be established with Rs 1.5 billion

Ambedkar Nagar News: डेढ़ अरब से स्थापित होगा बायोगैस प्लांट

Wed, 10 Jul 2024 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Biogas plant will be established with Rs 1.5 billion
अंबेडकरनगर। जिले में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत जिले में कंप्रेस बायोगैस प्लांट की स्थापना होगी। यह प्लांट भीटी तहसील क्षेत्र के विकवाजीतपुर या फिर तहसील क्षेत्र आलापुर के कम्हरिया में स्थापित होगा। पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड कंपनी प्लांट लगाएगी। इससे न सिर्फ लगभग ढाई हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि पराली की बिक्री कर किसानों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में तेजी से उद्योगों की स्थापना व निवेश का दौर शुरू हुआ है। जिला प्रशासन ने इसके लिए अलग-अलग औद्योगिक घरानों से संपर्क कर उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसके चलते एक-एक कर यहां अलग-अलग किस्म के उद्योग लगने के मार्ग तय हो रहे हैं। इसी क्रम में अब बायोगैस प्लांट की स्थापना होगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था को लगभग 20 एकड़ भूमि की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर दो जगह भूमि की तलाश भी पूरी कर ली गई। बीते दिनों संबंधित कंपनी के डॉयरेक्टर ने यहां पहुंचकर भूमि का जायजा लिया। माना जा रहा है कि जल्द इन्हीं दोनों में से किसी एक भूमि को उपयुक्त मानकर वहां प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए किसानों से निष्प्रयोज्य कृषि सामग्री खरीदी जाएगी। उन्हें इसका भुगतान भी होगा। कुल डेढ़ अरब की लागत से प्लांट की स्थापना होगी। बायोगैस के उत्पादन से जहां पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने में मदद मिलेगी तो वहीं लगभग ढाई हजार लोगों को रोजगार के अवसर भी मुहैया होंगे। यहां से 15 से 20 टन बायोगैस का उत्पादन प्रतिदिन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपलब्ध कराएंगे सभी संसाधन
उद्योगों की स्थापना के लिए औद्योगिक प्रस्तावों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा निवेश हो इसके लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराया जाएगा। इसका पूरा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। साथ ही जिले की आर्थिक दशा भी मजबूत होगी। अविनाश सिंह डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed