{"_id":"6b7208bb031b7b2b06710d730a9844aa","slug":"bikers-runaway-with-20-thousand-rupee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने छीने 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने छीने 20 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
भीटी थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव की महिला श्यामरती पैसा निकालने गुरुवार दोपहर करीब भीटी स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा आई हुई थी। वह यहां से 20 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक बाइक से पहुंचे दो सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाती कि वे उससे रकम छीन कर भाग गए।
विज्ञापन
महिला ने गुहार लगाई, लेकिन तब तक बदमाश लोगों की पकड़ से दूर हो चुके थे। कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गांव के लोगों ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। उधर एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं पड़ी है। हलका इंचार्ज को एक जानकारी के बाद भेजा गया था। अभी वे वापस नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन