{"_id":"67a4ebd864b6fc1c250933e0","slug":"bike-riding-son-dies-mother-injured-in-collision-with-dumper-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129095-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, मां जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, मां जख्मी
Thu, 06 Feb 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बाइक से रिश्तेदारी जा रहे मां-बेटे को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।
थाना सम्मनपुर क्षेत्र के ग्राम हलोरा निवासी खुशीराम राजभर का पुत्र अक्षय राजभर (15) बृहस्पतिवार सुबह अपनी मां के साथ एक रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से निकला था। रास्ते में शहर कोतवाली इलाके में बसखारी रोड पर अफजलपुर-राजेपुर के पास हाईवे निर्माण में लगे डंपर की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अक्षय का हेलमेट टूट गया और सिर में गंभीर चोट आ गई। वहीं अक्षय की मां को भी चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अक्षय की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल काॅलेज भेजा, जहां अक्षय की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा बड़ा भाई अजय व दो बहनें हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।