फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike rider injured in car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Tue, 29 Dec 2015 10:31 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 29 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार से जा रही कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी फिर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जलालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि कार को थाने ले आई। उधर अन्य दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह मालीपुर थाना अन्तर्गत आजनपारा गांव निवासी सीताराम यादव (55) बाइक से अकबरपुर की तरफ आ रहे थे। जब वह पट्टी चौराहा के निकट पहुंचे, तो अकबरपुर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क के किनारे जा गिरे। अनियंत्रित हुई कार सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। यह संयोग ही रहा कि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, कार सवार लोग वाहन छोड़ भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सीताराम को जलालपुर सीएचसी में भर्ती कराया। साथ कार को थाने ले आई। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। भीटी थाना अन्तर्गत भीटी बाजार निवासी जगतू (65) पुत्र रामजियावन मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना अन्तर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी मिथुन (22) पुत्र जगजीवन सोमवार देर सायं बाइक से कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed