{"_id":"67325798303b5570ee0c2964","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-tractor-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-124257-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइकसवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइकसवार की मौत
Tue, 12 Nov 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
भीटी में युवक की मौत के बाद सीएचसी में रोते परिजन।
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के निकट सोमवार सुबह डीजल लेकर लौटे बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं। मृतक के पिता ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
गांव निवासी रोशनलाल वर्मा (23) सोमवार सुबह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से डीजल लेकर घर लौट रहा था। गांव के निकट उसने बाइक सड़क के किनारे पटरी पर किसी काम से रोका ही था कि इसी बीच उधर से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पीछे बैठा युवक तो दूर जा गिरा, लेकिन चालक समेत बाइक को ट्रैक्टर घसीटते हुए पेड़ से जा टकराया। इससे बाइक चालक रोशनलाल वर्मा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद चंदापुर निवासी चालक घनश्याम ट्रैक्टर लेकर भाग गया। दोनों घायलों को सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोशनलाल को मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता जयप्रकाश ने बाद में थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।