फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by a bus

Ambedkar Nagar News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 26 Jul 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a bus
आनंद निषाद।फाइल फोटो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर प्राइवेट बस की टक्कर से आनंद निषाद (27) की मौत हो गई। 18 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक सड़क हादसे ने नवविवाहित परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं।
विज्ञापन

जैतपुर क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी आनंद निषाद शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक से जलालपुर जा रहे थे। जलालपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर नसोपुर मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास सामने से आ रही एक प्राइवेट बस उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे के समय हेलमेट न पहने होने के कारण आनंद के सिर में गंभीर चोट आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आनंद के पिता सफाईकर्मी सुखदेव निषाद ने बताया कि बेटे की शादी 8 जुलाई को आजमगढ़ के अलउआ गांव निवासी खुशबू के साथ हुई थी। अभी विवाह को 18 दिन ही हुए थे। आनंद एमए अंतिम वर्ष का छात्र था और परिवार को उम्मीद थी कि पढ़ाई पूरी कर नौकरी करेगा तथा परिवार का सहारा बनेगा लेकिन एक पल में सारी उम्मीदें टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय सुखदेव निषाद रतना ग्राम सभा में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात थे। कार्यक्रम के बीच उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही वह बदहवास हालत में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

पत्नी खुशबू पति के शव से लिपटकर बेसुध हो गईं। मां मुद्रिका का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई अभिषेक और बहनें नेहा व किंजल भी गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed