{"_id":"60afdc488ebc3e00d175e7df","slug":"bike-ridden-youth-crushed-by-vehicle-death-ambedkar-nagar-news-lko5798499164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
जलालपुर। बरात से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को कटका थाना क्षेत्र में लवइया माइनर के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जैतपुर थाना अंतर्गत गारोपुर गांव निवासी सुग्रीव (35) बुधवार देर रात सनदहां गांव में बरात में शामिल होने गया था। बताया जाता है कि जहां से देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह कटका थाना अंतर्गत लवइया माइनर के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आ गईं और बेहोश हो गया।
कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देखा, तो जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी जलालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ कटका विजय तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।