फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Big blow to BSP, 70 resigned from the party

बसपा को तगड़ा झटका, 70 ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Big blow to BSP, 70 resigned from the party
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर के पार्टी के निष्कासन के बाद मंगलवार को पार्टी के 70 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पाटी छोड़ने वालों में विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर के पूर्व प्रत्याशी संजय राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष दर्शन भारती, देवेंद्र भाष्कर सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो कद्दावर नेता पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा तथा राष्ट्रीय महासचिव व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर को निष्कासित कर दिया था। इससे जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया। इसे लेकर जिले के बसपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में नाराजगी व आक्रोश व्याप्त होने लगा। इसी के परिणाम स्वरूप मंगलवार को अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर के समर्थन में जिले के बसपा के 70 पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

इसमें अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजय राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र भाष्कर व दर्शन भारती, जिला सचिव रामजी शर्मा, उपाध्यक्ष विधानसभा अकबरपुर शमीम अहमद खान, महासचिव विधानसभा अकबरपुर समई राजभर, कोषाध्यक्ष खुशीराम चौहान, बामसेफ की अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र की पूरी कमेटी के साथ ही कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। इस्तीफा देने वालों में कई क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल रहे। एकसाथ बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के इस्तीफा देने से जिले में बसपा को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed