{"_id":"62796372104917159d5dcd74","slug":"bhiti-dostpur-road-will-be-built-at-a-cost-of-52-crores-ambedkar-nagar-news-lko629845735","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 करोड़ की लागत से बनेगा भीटी दोस्तपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 करोड़ की लागत से बनेगा भीटी दोस्तपुर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले भीटी दोस्तपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का सोमवार को हवन-पूजन के साथ शिलान्यास हुआ। भीटी ब्लॉक तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉॅ. हरिओम पांडेय ने विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। भीटी ब्लॉक तिराहे से दोस्तपुर तक 28 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य करीब 52 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। अक्तूबर 2023 तक इस सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि लगभग 28 किलोमीटर लंबा यह मार्ग भीटी तहसील क्षेत्रवासियों के विकास के लिए नया द्वार खोलेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले इस मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से लगभग 50 हजार आबादी सीधे तौर पर इसका लाभ उठा सकेगी। आम जनता के हितों को देखते हुए ही शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृत प्रदान की। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने भी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार बगैर किसी भेदभाव के विकास सुनिश्चित कर रही है। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, पूर्वमंत्री धर्मराज सिंह, संजय सिंह, प्रमुख अनिल उर्फ मौसम वर्मा, प्रमुख गौरव सिंह आदि मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शंकषर्णलाल ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। लगभग 28 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।