फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bhakiyu staged a sit-in in protest against inflation

महंगाई के विरोध में भाकियू ने धरना दिया

Thu, 08 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in in protest against inflation
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीजल व पेट्रोल के दाम में वृद्धि होने से प्रतिदिन प्रयोग होने वाली सामग्रियों के दाम भी बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ते दाम पर अंकुश पाए जाने व किसान कानून को वापस लिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रणजीत उर्फ लल्लू वर्मा ने कहा कि किसान विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहा है, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। किसान कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के हित को देखते हुए काले कानून को वापस लिया जाए। कहा कि डीजल पेट्रोल के दाम में लगातार वृद्धि हो रही हैे, महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी के चलते कारोबार लगभग ठप हो चुका है, नौकरियां भी खतरे में पड़ गई हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसान व आम आदमी विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों को खाद, बीज व सिंचाई के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर को सौंपा गया। इस दौरान गिरीश मिश्र, संतराम, महमूद खां, जीशान हैदर, रामतीरथ, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार महंगाई के विरोध में जिला उपाध्यक्ष लछिराम वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed