फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bhajan evening and cultural programs spread joy

Ambedkar Nagar News: भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरा उल्लास

Wed, 10 Apr 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bhajan evening and cultural programs spread joy
जय बजरंग इंटर कालेज रामनगर में सम्मान समारोह कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छ
आलापुर (अंबेडकरनगर)। जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कई प्रदेशों का नृत्य प्रस्तुत कर विविधता में एकता की झलक पेश की। वहीं, गायकों ने देशभक्ति व लोकगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल स्मारक पीजी कॉलेज के प्रबंधक कमला प्रसाद वर्मा व पूर्व डीआईजी उदय प्रताप ने किया। इसके बाद रंग-बिरंगे परिधान से सुसज्जित छात्र-छात्राओं ने नृत्य, लोकगीत व भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न प्रदेशों के सामूहिक नृत्य के जरिए छात्र-छात्राओं ने विविधता में एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

अनादि उपाध्याय व भजन गायिका रानी सिंह ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर परीक्षा फल वितरण व विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा के भी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा, पूर्व विधायक अनीता कमल, पवन कुमार वर्मा, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक चंदेल सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed