{"_id":"6306727fe3ccde051e05a4ef","slug":"benefit-of-all-services-will-be-available-in-panchayat-bhawan-itself-ambedkar-nagar-news-lko645094721","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन में ही मिलेगा तमाम सेवाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन में ही मिलेगा तमाम सेवाओं का लाभ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की 902 ग्राम पंचायतों में रह रहे ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें कुटुंब रजिस्टर, जाति व आय प्रमाणपत्र, राशनकार्ड, हैसियत प्रमाणपत्र, विस्फोटक भण्डारण एवं विक्रय लाइसेंस, फिल्म शूटिंग अनुरोध, रोजगार पंजीकरण समेत 207 सेवाओं व योजनाओं के लाभ के लिए ब्लॉक या जिलास्तर तक के कार्यालयों तक का चक्कर नहीं पड़ेगा। अब उन्हें पंचायत भवन में ही इन सभी का लाभ मिल सकेगा। कारण यह कि पंचायत भवन में ही कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन ई डिस्टिक पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगे। यह संचालन पंचायत भवन में तैनात पंचायत सहायक द्वारा किया जाएगा। शीघ्र ही इस संबंध में पंचायत सहायकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ सके और ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो सके, इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन की स्थापना की गई है। इन मिनी सचिवालयों के बेहतर संचालन के लिए पंचायत सहायकों की भी तैनाती की गई है।
जिले की सभी 902 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन की स्थापना की गई है, जहां पंचायत सहायक तैनात हैं। पंचायत भवन की उपयोगिता बढ़ाने व इसका अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके, इसके लिए अब शासन ने पंचायत भवन में ई डिस्टिक पोर्टल के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय के संजीत पटेल ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से 207 सेवाओं का सकुशल संचालन किया जाएगा। इसमें राशनकार्ड, जनशिकायत सेवा, कर्मचारी सत्यापन, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, सभी प्रकार के प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री आवास के लिए आवेदन, शादी व बीमारी अनुदान आवेदन, छात्रवृत्ति आवेदन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायक योजना, संकर बीज धान सब्सिडी योजना, कृषि यंत्र सब्सिडी योजना, जलमग्र भूमि उपचार आवेदन समेत 207 सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को मिनी सचिवालय से मिल सकेगा। यह सेंटर पंचायत भवन में तैनात पंचायत सहायकों द्वारा किया जाएगा।
शीघ्र ही मिलेगा प्रशिक्षण
पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन के लिए प्रमुख सचिव का पत्र मिला है। यह सेंटर पंचायत सहायकों द्वारा संचालित किया जाना है। ऐसे में शीघ्र ही पंचायत सहायकों को ब्लॉकस्तर पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ