{"_id":"12568a5f67ac36e800821a9cebb97c0e","slug":"beg-help-for-son-s-treatment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र के इलाज के लिए मांगी सहायता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र के इलाज के लिए मांगी सहायता
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
मुंबई शहर में मजदूरी कर किसी तरह से अपने घर का खर्च चला रहे कृष्ण कुमार का 10 वर्षीय पुत्र अमन चौहान खेलने व पढ़ने की उम्र में ही रक्त कैंसर का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
उसका इलाज चंडीगढ़ मेडिकल कालेज में चल रहा है। तंगहाली से जूझ रहे कृष्ण कुमार ने आम जनमानस व जनप्रतिनिधियों से सहायता की अपील की है। पीड़ित ने मदद के लिए संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र सांसद शरद त्रिपाठी व क्षेत्रीय विधायक भीमप्रसाद सोनकर को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
कहा कि यदि उसे लोगों से आर्थिक सहायता न मिली तो इलाज के अभाव में उसके पुत्र की मौत हो जाएगी।