{"_id":"594d5bba4f1c1bcf0b8b47d1","slug":"beaten-the-family-in-railway-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता जा रहे परिवार को घेरकर दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता जा रहे परिवार को घेरकर दबंगों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन अकबरपुर परिसर में गाड़ी पार्किंग को लेकर अराजकतत्वों ने कोलकाता जा रहे एक परिवार को घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इससे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी के साथ ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जीआरपी ने संबंधित घटना को लेकर एक नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज लिया। आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत गानापुर गांव निवासी बब्लूराम पुत्र कन्हैयालाल शुक्रवार दोपहर अपने परिवार के साथ कोलकाता जाने के लिए जीप से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जब बब्लूराम जीप से उतर रहा था तो इसी बीच जीप का गेट वहां खड़ी एक पिकअप से टकरा गया। आरोप है कि इससे पिकअप चालक मोहम्मद अली ने बब्लूराम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे पहले की बात मारपीट तक पहुंचती, आसपास मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद बब्लूराम परिवार के साथ दून एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार करने के लिए प्रतीक्षालय में जाकर बैठ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद मोहम्मद अली अपने पांच साथियों के साथ प्रतीक्षालय पहुंचा और वहां मौजूद बब्लूराम की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
वहां मौजूद परिवार की महिला सदस्यों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। इससे न सिर्फ बब्लूराम बल्कि परिवार की सदस्य शांति देवी, मोनू, सोनू, पप्पू व सीमा गौड़ को चोटें आईं। घटना से रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
इसी बीच अकबरपुर कोतवाली पुलिस व जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। बाद में जीआरपी ने बब्लूराम की तहरीर पर मोहम्मद समेत पांच के विरुद्ध के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। जीआरपी प्रभारी मो. नसीम ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई तय होगी।