{"_id":"63ade052d3330e547c1a3982","slug":"be-careful-to-avoid-fraud-ambedkar-nagar-news-lko6641568124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जालसाजी से बचने के लिए बरतें सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जालसाजी से बचने के लिए बरतें सतर्कता
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सतर्कता बरत कर ही हम जालसाजों के चंगुल से बच सकते हैं। बेटियों को भी इसे लेकर सजग होने की जरूरत है। समय के साथ अपराध के माध्यम व तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे में यदि हम सतर्क और जागरूक नहीं होंगे तो इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह जानकारी गुरुवार को मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने दी।
जिला मुख्यालय पर उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पटेलनगर, रोडवेज व शहजादपुर आदि क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। कहा कि बेटियों को सतर्कता के साथ जागरूक होने की भी जरूरत है। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। किसी के प्रलोभन व झांसे में न आएं। व्यक्तिगत जानकारी, फोटो व वीडियो आदि न साझा करें।
इसी तरह अहिरौली, बेवाना, बसखारी, टांडा व जहांगीरगंज में भी पुलिस टीम ने अभियान चलाकर बेटियों व महिलाओं को जागरूक किया।