फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Be careful about Corona: DM

कोरोना को लेकर बरतें सतर्कता : डीएम

Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Be careful about Corona: DM
अंबेडकरनगर। डीएम व एसपी शुक्रवार को भीटी सर्किल के तीनों थानों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। वहां उपलब्ध सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। मातहतों को निर्देशित किया कि चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके साथ ही कोविड 19 की तीसरी लहर को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी महरुआ, भीटी व अहिरौली थानों के निरीक्षण पर पहुंचे। अधिकारियों ने महरुआ थाना क्षेत्र के नरसिंहदासपुर, हीड़ी पकड़िया मतदान केंद्र पहुंचकर जायजा लिया। वहां पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युतीकरण, भवन व फर्नीचर आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मातहतों को निर्देशित किया कि समय रहते मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं मुकम्मल कर ली जाएं जिससे मतदान के समय पोलिंग पार्टी को रुकने व मतदाताओं को मतदान करने के दौरान किसी तरह की मुश्किल न आए। साथ ही कोविड 19 की तीसरी लहर को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सैमुअल कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना है। ऐसे में जरूरत है कि पुलिसकर्मी न सिर्फ स्वयं सतर्कता बरतें बल्कि आम नागरिकों को भी इससे बचने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed