{"_id":"6415fa7c56746dc1ae0d1967","slug":"baskhari-won-the-trophy-by-defeating-jhanjhwa-ambedkar-nagar-news-c-13-1-135081-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: झंझवा को हराकर बसखारी ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: झंझवा को हराकर बसखारी ने जीती ट्रॉफी
Sat, 18 Mar 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
हंसवर में शनिवार को खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर में चल रही एनसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को झंंझवा व बसखारी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। एकतरफा मुकाबले में बसखारी की टीम ने छह विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द सीरीज बसखारी के ओसामा को चुना गया। बाद में विजयी टीम को 10 हजार जबकि उपविजेता को छह हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर झंझवा (हंसवर) की टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत अत्यंत खराब रही। 10 ओवरों के रूल आउट मैच की शुरुआत में टीम को दो झटके लगे। तीन रन पर उसके दो विकेट गिर गए। इसके बाद विकेट का गिरना लगातार जारी रहा। नतीजा यह रहा कि 32 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसखारी की टीम ने शुरुआत अच्छी की। दो ओवर शेष रहते बसखारी ने छह विकेट से मैच जीत लिया। पूरी सीरीज में ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले बसखारी के ओसामा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने किया। हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हार-जीत प्रतियोगिता में कोई मायने नहीं रखती है। बाद में मुख्य अतिथि ने आयोजन मंडल की तरफ से विजेता टीम को 10 हजार व उपविजेता को छह हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट संयोजक शहाबुद्दीन शाह ने टूर्नामेंट के सफल ढंग से संपन्न होने पर लोगों का आभार जताया। इस दौरान मोहम्मद शादाब, फैजान अहमद, अयाज सिद्दीकी, सोनू, सुल्तान, अदनान, शादान, सद्दाम, जीशान, बिफई, सलाहुद्दीन, फैसल, रबीउल्लाह व अनस आदि मौजूद रहे।