{"_id":"5d3f23428ebc3e6ca435ec0c","slug":"bar-election-ambedkar-nagar-news-lko4735115187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार अध्यक्ष समेत कुल 22 पद के लिए 37 ने भरा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार अध्यक्ष समेत कुल 22 पद के लिए 37 ने भरा नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बार एसोसिएशन चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष समेत कुल 22 पदों के लिए 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 30 जुलाई को होगी। मतदान प्रक्रिया छह अगस्त को होगी। मौजूदा स्थिति में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ है। 30 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य पदों पर चुनाव की स्थिति साफ हो जाएगी।
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2019-20 के लिए सोमवार को भारी गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। मौजूदा अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी त्रिभुवनाथ पाण्डेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, इंद्रमणि शुक्ल, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी व विनोद कुमार श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए अधिवक्ता गंगेश श्रीवास्तव, रमाशंकर द्विवेदी व राजमणि विद्यार्थी चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के दो पक्ष के लिए प्रेमप्रकाश व रामसागर यादव ने दावेदारी की है। सचिव/मंत्री के एक पद के लिए अधिवक्ता आलोक पाण्डेय, बालकृष्ण त्रिपाठी, वीरेन्द्र वर्मा, रमेश त्रिपाठी, रामतीरथ चौहान, रवीन्द्र उपाध्याय व शैलेन्द्र तिवारी मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए अमर सिंह व बलराम पटेल ने नामांकन दाखिल किया है। सह सचिव के तीन पदों के लिए अरुण वर्मा, मुनीर अहमद, विवेक सिंह, रवीश कुमार शुक्ल व संजय यादव अपना नामांकन भरा है।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष एक पद के लिए विजय कुमार मिश्र ने पर्चा भरा तो कार्यकारिणी के छह पदों पर इंद्रमणि तिवारी, विजय मिश्र, रघुनाथ, सुनील यादव, सत्येन्द्र कुमार, मनीष कुमार व ललित कुमार तिवारी ने दावेदारी की है। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के सापेक्ष पांच अधिवक्ता उपेन्द्र मिश्र, मनोज कुमार पाण्डेय, महावीर जायसवाल, राजशेखर त्रिपाठी व शुभम सिंह उर्फ राहुल मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 22 पदों के सापेक्ष 37 अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया है।
मौजूदा स्थिति में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ है। 30 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य पदों पर चुनाव की स्थिति साफ हो जाएगी। बताया कि 6 अगस्त को मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। मतों की गणना एक दिन बाद 7 अगस्त को होगी, और इसी दिन परिणाम की घोषणा होगी।