फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bar Association

बार एसोसियेशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समारोहपूर्वक ली शपथ

Thu, 15 Aug 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bar Association
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुुुुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अधिवक्ताओं से बार व बेंच के बीच बेहतर तालमेल रखते हुए फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि चुनाव में हार जीत लगा रहा है। सभी अधिवक्ताओं को मिलजुलकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए। समाज के पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना अधिवक्ता की अहम जिम्मेदारी है। उन्हें इस पर खतरा उतरने के लिए सदैव ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सांसद रितेश पाण्डेय ने अधिवक्ताओं की हौसला अफजाई की। कहा कि उन्हें आगे भी इसी जोश व उत्साह के साथ काम करने का आह्वान किया। अधिवक्ताओं की मांग पर उन्होंने न्यायालय परिसर में पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने भी अधिवक्ताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने भी अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान किया। कहा कि अधिवक्ताओं के जरिए ही आम जनता को न्याय मिलता है। अधिवक्ताओं को अपनी इस जिम्मेदारी को समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में निवर्तमान अध्यक्ष त्रिभुवननाथ पाण्डेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, मंत्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष रमाशंकर द्विवेदी को शपथ दिलायी। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलायी गई। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर एडीजे अनमोल पाल, एडीजे एफटीसी निरुपमा विक्रम, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक महेन्द्र कुमार, सीजेएम वीरेन्द्र कुमार, एसीजेएम धीरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिण्टू, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी, इन्द्रमणि शुक्ल सहित अन्य अधिक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed