फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ban on single use plastic from today, punishment for violation

सिंगल यूज प्लास्टिक पर आज से रोक, उल्लंघन पर सजा

Thu, 30 Jun 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ban on single use plastic from today, punishment for violation
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर प्लास्टिक मुक्त अभियान में शपथ लेते नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। एकल उपयोग प्लास्टिक से बनी सामग्री बेचना व इसका प्रयोग करना शुक्रवार एक जुलाई से काफी भारी पड़ेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से लगने वाले देश व्यापी प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों को जुर्माना भरने के साथ ही जेल तक हवा खानी पड़ेगी। प्रशासन ने प्रतिबंध का अनुपालन पूरी सख्ती के साथ कराने का दावा किया है। इसकी रोकथाम को लेकर गुरुवार को एक विशेष जागरूकता अभियान भी संचालित किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान पौने तीन क्विंटल पॉलीथिन को जब्त किया गया। इस दौरान सभी दुकानदारों व आम लोगों से एकल उपयोग प्लास्टिक से बनी सामग्री की बिक्री व प्रयोग न करने की अपील करते हुए ऐसी प्लास्टिक से बनी सामग्री का प्रयोग न करने का संकल्प भी दिलाया गया। प्रयोग पर लगे प्रतिबंध का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने तीन जुलाई तक विशेष जागरूकता अभियान संचालित किए जाने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में गठित टीम ने सब्जी मंडी, मछली मंडी के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाकर दो क्विंटल 70 किलोग्राम पॉलीथिन को जब्त कर सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व प्रयोग न करने का संकल्प भी दिलाया। सभी से कहा गया कि पॉलिथीन के स्थान पर कागज के बैग का प्रयोग करें और सामान लेने के लिए अपने साथ घर से झोला अवश्य लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा, जलालपुुर व बसखारी बाजार में भी अलग अलग टीम ने विशेष अभियान चलाकर आमलोगों व दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले खतरे के बारे में बता कर इसकी जगह लकड़ी व कागज से बने उत्पाद ही प्रयोग में लाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed