{"_id":"618182629bd290433d37eb27","slug":"ban-on-entry-of-big-vehicles-in-shahzadpur-chowk-market-ambedkar-nagar-news-lko602947582","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजादपुर चौक बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहजादपुर चौक बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय की प्रमुख मार्केट शहजादपुर चौक में मंगलवार को धनतेरस पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए फव्वारा तिराहे से रूट डायवर्जन कर दिया गया।। फव्वारा तिराहे से शहजादपुर चौकी तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था रही। शहजादपुर चौक बाजार के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। यह प्रतिबंध 4 नवंबर की रात तक जारी रहेगा। इससे शहजादपुर बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले नागरिकों ने राहत की सांस ली।
धनतेरस पर्व पर बाजारों में उमड़ने वाली लोगों को भीड़ को देखते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिला मुख्यालय पर विशेष यातायात व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया था। निर्देश में कहा गया था कि भीड़भाड़ वाले बाजार शहजादपुर चौक में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किया जाए। एसपी के दिशा निर्देश पर मंगलवार को नई यातायात व्यवस्था लागू की गई थी। शहजादपुर चौक बाजार के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। फव्वारा तिराहे के निकट बैरिकेडिंग कर वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। दूसरी तरफ शहजादपुर चौकी के निकट भी बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सभी वाहनों को नई सड़क से होकर गुजारा जा रहा था। रूट डायवर्जन से शहजादपुर बाजार में खरीदारी के लिए जाने वाले उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने बताया कि शहजादपुर बाजार में बड़े वाहन के प्रवेश पर एसपी के निर्देश पर प्रतिबंध कर दिया गया है। फव्वारा तिराहे व शहजादपुर चौकी के निकट बैरिकेडिंग कर अंदर बड़े वाहनों पर रोक लगाई गई थी। यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए यातायात के 4 तथा सिविल पुलिस के 6 सिपाहियों की तैनाती की गई है। यह व्यवस्था 4 नवंबर को रात 12 तक लागू रहेगी।