फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bag full of rupee Stolen

झांसा देकर कॉलेज के लिपिक से उड़ाए सवा दो लाख रुपये

Sat, 15 Feb 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bag full of rupee Stolen
जलालपुर। झांसा देकर डाकघर के बाहर दो ठग ने एक कॉलेज के लिपिक से लगभग सवा दो लाख रुपये से भरा बैग ले लिया और वहां से भाग निकले। ठगी की जानकारी होने से लिपिक सन्न रह गया। गुहार मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और ठगों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और लिपिक से जरूरी पूछताछ की। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह यादव पीजी कॉलेज जलालपुर के लिपिक राजबली शनिवार सुबह 2 लाख 26 हजार रुपये यूनियन बैंक जलालपुर शाखा में जमा करने पहुंचे। रुपये से भरा बैग लेकर अंदर गए, लेकिन वहां जानकारी हुई कि सर्वर फेल है। ऐसे में राशि जमा नहीं हो सकेगी। इस पर राजबली रुपये से भरा बैग लेकर डाकघर लेकर पहुंचे। लिपिक के अनुसार जैसे ही वह बाइक खड़ी कर अंदर जाने के लिए आगे बढ़े, तभी दो युवक वहां पहुंचे। उन्हें बातों में फंसा लिया। खुद को उनका रिश्तेदार बताने लगे। वह भी उनकी बातों में आ गया।
विज्ञापन

लिपिक के अनुसार उनमें से एक युवक ने उनके जैसा ही झोला ले रखा था। कुछ देर की बातचीत के बाद एक युवक ने कहा कि हमें भी रुपये जमा करना है। यह झोला पकड़ लो, हम अभी आते हैं। कहा कि वह यह नहीं देख सका कि दोनों युवक उसका झोला लेकर जा रहे हैं। कुछ देर तक जब दोनों वापस नहीं आए, तो उन्हें कुछ आशंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उनका झोला भी नदारद था। उनके झोला खोलकर देखा, तो उसमें सादे कागज की गड्डी थी। इस पर उसने गुहार मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रद्युम्न सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही जरूरी पूछताछ भी की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed