{"_id":"09294e728571bfc47b301ce5afa6202a","slug":"back-to-land-acquisition-ordinance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस हो
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, महिला हिंसा पर अंकुश लगाने सहित कई अन्य मांगें करते हुए कहा गया कि यदि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
धरने का नेतृत्व कर रहे जिला सचिव राजाराम निषाद ने केंद्र व प्रदेश सरकारों पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को लाने का प्रयास किया जा रहा है, वह पूरी तरह किसान विरोधी है।
विज्ञापन
इसे तत्काल वापस लिया जाए। वक्ताओं ने मजदूरों व कर्मचारियों के शोषण व प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त किसानों का ऋण माफ करने की भी मांग की। कहा कि मौजूदा समय में महिला हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है। इस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कहा गया कि बिजली दर में तेजी से वृद्धि की जा रही है, लेकिन सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वक्ताओं ने 18 घंटे की निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। इस दौरान बाबूराम यादव, इंद्रजीत, अनिरुद्ध, राधेश्याम, रघुवीर आदि मौजूद रहे।