फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayendra Kumar of Shahzadpur got 527th rank in UPSC

Ambedkar Nagar News: शहजादपुर के आयेंद्र कुमार ने यूपीएससी में पाई 527वीं रैंक

Tue, 22 Apr 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 22 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ayendra Kumar of Shahzadpur got 527th rank in UPSC
अंबेडकरनगर। कभी जिन गलियों में किताबों की थैली थामे एक साधारण सा छात्र अपने भविष्य की तलाश में निकला था, आज वही उसकी उपलब्धि पर गर्व से झूम रहा है। जिले के शहजादपुर निवासी आयेंद्र कुमार ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में 527वीं रैंक प्राप्त कर देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में अपनी जगह सुनिश्चित की है।
विज्ञापन



आयेंद्र कुमार के पिता रमेश कुमार, एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे की शिक्षा और सपनों में कभी कोई कमी नहीं आने दी। उनके इसी समर्पण और आयेंद्र की अथक मेहनत ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सपनों की ऊंचाई परिवार की आय से नहीं, मन की सच्ची लगन से तय होती है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि आयेंद्र इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी यूपीएससी परीक्षा में चयनित हो चुके हैं, जिसमें उन्हें भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा कैडर प्राप्त हुआ था। वर्तमान में वे आंध्र प्रदेश में पदस्थापित हैं, और अब दूसरी बार परीक्षा देकर और बेहतर रैंक के साथ नई सफलता का कीर्तिमान रच डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed