फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Awadh Mutineers Team Champion in Football Competition

फुटबॉल प्रतियोगिता में अवध म्यूटिनियर्स टीम चैंपियन

Thu, 14 Jan 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Awadh Mutineers Team Champion in Football Competition
अंबेडकरनगर के कौमी इंटर कॉलेज में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जगमोहन कप लीग राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल मुकाबला हुआ। टांडा के कौमी इंटर कॉलेज मैदान पर अवध म्यूटिनियर्स अकबरपुर व डीएफए मऊ के मध्य रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें अवध म्यूटिनियर्स अकबरपुर ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में डीएफए मऊ की टीम को 1-0 के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। इससे पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले अलग-अलग खेल मैदानों में खेले गए।
विज्ञापन

गुरुवार को अंतिम दिन फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इससे पहले पहला सेमीफाइनल मैच डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज शहजादपुर के मैदान पर खेला गया। इसमें अवध म्यूटिनियर्स अकबरपुर ने कडे़ मुकाबले में जगमोहन एकेडमी अकबरपुर को 3-1 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। कौमी इंटर कॉलेज टांडा के मैदान पर दूसरे सेमी फाइनल मैच में शूट आउट के माध्यम से डीएफए मऊ ने रायल फुटबॉल क्लब अयोध्या को 5-3 के अंतर से पराजित किया। इसके साथ ही डीएफए मऊ की टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला टांडा कौमी इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला गया। इसमें अवध म्यूटिनियर्स अकबरपुर ने बेहद संघर्ष पूर्ण मुकाबले में डीएफए मऊ की टीम को 1-0 के अंतर से शिकस्त देकर जीत हासिल की। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्व अध्यक्ष कमर हयात ने मिलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल संघ के जिला संरक्षक व पूर्व विधायक पवन पांडेय, अध्यक्ष व सांसद रितेश पांडेय, पूर्व सांसद राकेश पांडेय आदि ने आयोजन का सफल बनाने में सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर मोहम्मद अरशद खान, घनश्याम गुप्त, गिरिजाशंकर सिंह, इकरामुल हक, आशुतोष पांडेय, मुकेश सिंह, सभाजीत वर्मा, अजीमुलहक, नवीन मेहरोत्रा, जमाल अहमद खान, प्रभात यादव, इम्तियाज अहमद, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, संदीप जॉन, शादाब खान, शमशाद अहमद, जरीफुल हसनैन रिजवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed