{"_id":"5931aa884f1c1b7873bdb676","slug":"attempt-to-steal-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट का ताला तोड़ बैंक में किया चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट का ताला तोड़ बैंक में किया चोरी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 02 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी का असफल प्रयास किया। बदमाश बैंक के लाकर तक पहुंच तो गए लेकिन तोड़ नहीं पाए। गश्ती पुलिस टीम के मौके पर पहुंच जाने के चलते चोर भाग खड़े हुए। इस बीच तमाम छानबीन के चलते शुक्रवार को बैंक में लेनदेन का कोई काम नहीं हो पाया। बैंक अधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराए जाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मालीपुर बाजार में व आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। जलालपुर विधायक रितेश पांडेय ने बीते दिनों इसे लेकर एसपी सुधीर कुमार सिंह से मुलाकात की थी और मालीपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई थी। विधायक व स्थानीय लोगों की नाराजगी के बीच ही मालीपुर पुलिस ने एक दिन पहले वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
इसी बीच गुरुवार रात चोरों ने मालीपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर बैंक के अंदर घुसने में सफल नहीं हुए लेकिन चोरी के प्रयास के लिए ताला तोड़ने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग सन्न रह गए। मालीपुर पुलिस का दावा है कि रात्रि गश्त के लिए निकली पुलिस टीम को देखकर ही चोर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
उधर, बैंक में चोरी के प्रयास की खबर मिलते ही बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को बैंक शाखा पहुंचे और आवश्यक छानबीन की। पुलिस व बैंककर्मियों की छानबीन का एक असर यह रहा कि बैंक में लेनदेन का कोई काम नहीं हो पाया। शुक्रवार को बैंककर्मियों ने थाना मालीपुर में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।