{"_id":"6259beae00aa593e124a79d3","slug":"attachment-of-property-worth-1-15-crores-of-gangster-and-brother-ambedkar-nagar-news-lko626294040","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर व भाई की 1.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर व भाई की 1.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की सख्ती कायम बनी है। इसके चलते ही जैतपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत एक अभियुक्त समेत उसके भाई की करीब 1.15 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। कुर्की की कार्यवाही के बाद पुलिस ने गांव में मुनादी भी पिटवाई गयी।
जैतपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मढवरपुर गांव पहुंचकर यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त ओम गिरी उर्फ उमानाथ गिरी व उसके भाई भृगुुनाथ गिरी के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही पूरी की। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पिता के नाम दर्ज भूमि पर गांव में ओम गिरी का एक अर्ध निर्मित मकान था। उसके भाई भृगुनाथ द्वारा ओम गिरी के सहयोग से मुस्तफाबाद में भवन का निर्माण कराया गया है।
इन दोनों मकान को कुर्क किया गया है। मढ़वरपुर गांव स्थित मकान की कीमत लगभग 15 लाख है जबकि मुस्तफाबाद में गैंगस्टर अभियुक्त के सहयोग से बनाए गए मकान की कीमत एक करोड़ रुपया आंकी गयी है। दोनों मकानों को कुर्क करते हुए नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी भी पिटवा दी गई। दोनों भाइयों के विरूद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।