{"_id":"612e6e1c8ebc3e31e47f3b8a","slug":"assistant-teacher-s-throat-slit-with-chinese-manjha-death-ambedkar-nagar-news-lko593490141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मांझा से सहायक शिक्षक का कटा गला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मांझा से सहायक शिक्षक का कटा गला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। चीनी मांझे ने बीते दिन बसखारी थाना क्षेत्र निवासी एक सहायक अध्यापक की जान ले ली। बताया जाता है कि बसखारी निवासी युवा शिक्षक अपनी बहन व भांजे को लेकर मखदूमनगर पहुंचाने जा रहा था। इस बीच सुलेमपुर के पास एनएच 233 पर अचानक वह चीनी मांझे की चपेट में आ गया। इससे उसका गला कट गया।
स्थानीय नागरिकों की मदद से उन्हें टांडा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जहां परिवारीजनों में कोहराम मच गया, वहीं तहसील प्रशासन भी हरकत में आ गया है। चीनी मांझे की बिक्री करने वाले दुकानदार का पता लगाने व बिक्री रोकने के लिए छापा मारा गया। करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों से मांझे को जब्त किया गया।
बसखारी थाना क्षेत्र के बजदहिया पाईपुर गांव निवासी सहायक अध्यापक गौतम कश्यप (32) बीते दिन बाइक से बहन व भांजे को उसकी ससुराल मखदूमनगर छोड़ने जा रहा था। बताया जाता है कि एनएच 233 पर वह सुलेमपुर गांव के पास पहुंचा, इसी बीच वहां अचानक वह चीनी मांझे की चपेट में आ गए। बताया जाता है कि मांझे की चपेट में आकर उनका गला कट गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक तेजी से रक्तस्राव शुरू हो गया और वह बाइक लेकर गिर पड़े। इससे उनकी बहन व भांजे को भी चोटें आ गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस टीम व एंबुलेंस टीम को दी। उसे टांडा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलीगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।