{"_id":"7c7178a6f8abf2bb3850cb0cb336c2ad","slug":"assault-in-land-dispute-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर थाना क्षेत्र के सिझौलिया गांव निवासी अमरनाथ व दयाराम के बीच लम्बे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवादित भूमि को दोनों पक्ष अपनी बताते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार शाम दोनों पक्षों के बीच भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद शुुरू हो गया। विवाद देररात करीब साढ़े 9 बजे तक चलता रहा। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच गलौज शुरू हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को लेग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामला किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। इसमें एक पक्ष से दयाराम, रेखा, गोल्डी व पिण्टू को चोटेें आयी हैं, जबकि दूसरे पक्ष से अमरनाथ, पंकज, शांती को चोटें आ गई। दोनों पक्ष ने शुक्रवार सुबह अकबरपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
एसओ योगेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में छानबीन कराई जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।