{"_id":"693eefdebb9a18638a02e758","slug":"asha-and-asha-sangini-workers-submitted-a-memorandum-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-147057-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
Sun, 14 Dec 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। जिले की आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने रविवार को 16 दिसंबर के आंदोलन को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन पीएचसी रामनगर के डॉ. बृजेश यादव को सौंपा।
राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 16 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेने वाली हैं। ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष कंचन यादव की अगुवाई में सौंपा गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय आंदोलन के कारण 15 व 16 दिसंबर को आशा व आशा संगिनी के तहत किए जाने वाले नियमित विभागीय कार्य प्रभावित रहेंगे। कंचन ने कहा कि आशा एवं आशा संगिनी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन वर्षों से उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। मानदेय, सामाजिक सुरक्षा, कार्य सम्मान और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलन जरूरी हो गया है। इस दौरान फूलमती, अंजनी, विंदुमती व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।