फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arpita and Sumit won the sprint race

फर्राटा रेस में अर्पिता व सुमित ने मारी बाजी

Thu, 25 Aug 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Arpita and Sumit won the sprint race
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा बुधवार को टांडा में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्तफाबाद तिलहरा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपप्रज्जवलन किया, और बच्चों को खेल के महत्व को विस्तार से समझाया। कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बच्चों को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित किए जा रहे खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढने की उनके लिए यह पहली सीढ़ी है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को जिला स्तर पर खेलने का अवसर दिया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद मंडल, राज्य व राष्ट्र स्तर पर खेलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

सरकार ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुधा सिंह ने बताया कि 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में डिहवा दौलतपुर की अर्पिता व बालक वर्ग में इब्राहिमपुर के सुमित मौर्य को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रुस्तमपुर की दीपिका वर्मा बालक वर्ग में इब्राहिमपुर के सुमित मौर्य ने प्रथम स्थान की बाजी मारी। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में नाऊसांडा के अमित मौर्य तथा बालिका वर्ग में सोनिया प्रजापति ने प्रथम स्थान पर जगह बनायी। तीन हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में ऐनवां कुलदीप अव्वल रहे। 1500 मीटर बालक वर्ग में केदारनगर के अमित पटेल विजेता रहे।

लंबी कूद बालक वर्ग में केदारनगर के चांद मोहम्मद, बालिका वर्ग में भुवालपुर की सृष्टि वर्मा ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल टांडा विजेता जबकि आसोपुर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कृत भी किया गया। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक राजेश वर्मा, पन्नालाल, सूर्यनाथ, रामदास, अमरजीत, नरेन्द्र उपाध्याय, सर्वदमन, दलसिंगार, परशुराम आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed