फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Area panchayat members abducted

क्षेत्र पंचायत सदस्य का अपहरण

Thu, 28 Jan 2016 12:07 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
उसका कहना है कि सत्तारूढ़ दल की प्रत्याशी के एक नजदीकी व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति ने दो दिन पूर्व बीडीसी सदस्य को अगवा कर लिया। एसपी ने मामले में कोतवाल टांडा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 
टांडा ब्लाक के तेंदुआ जगदीशपुर निवासी इंद्रजीत के मुताबिक वे अनुसूचित जाति के हैं। उनका छोटा भाई सर्वजीत उर्फ गप्पू क्षेत्र पंचायत सदस्य बीते दिनों निर्वाचित हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी से मिलकर की गई लिखित शिकायत में इंद्रजीत ने कहा कि गत 24 जनवरी की शाम उनके भाई को अवध होटल के पास से एक चार पहिया वाहन में सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और उसे लेकर कहीं चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया कि सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी के लिए ही यह अपहरण किया गया है, क्योंकि जो व्यक्ति अपने वाहन से जबरन उनके भाई को बैठाकर ले गया, वह सत्तारूढ़ दल से जुड़े पूर्व विधायक का करीबी है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक की पत्नी को ही सपा ने ब्लॉक प्रमुख पद का टिकट टांडा से दिया है।

इंद्रजीत ने एसपी को बताया कि जिस व्यक्ति ने उनके भाई का अपहरण किया है, वह आपराधिक प्रवृति का है। ऐसे में इस घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में है।

उसने एसपी से मांग किया कि जल्द से जल्द उनके भाई को मुक्त कराया जाए। इंद्रजीत ने बाद में डीएम से भी मुलाकात की और चुनाव आयोग समेत अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को भी फैक्स कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

बकौल इंद्रजीत उनकी शिकायत के बाद एसपी ने टांडा कोतवाल को मामले में समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जब वह टांडा कोतवाली पहुंचा, तो वहां पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने की बजाए मामले को टाल दिया। उधर टांडा कोतवाल ओमप्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में है।


इंद्रजीत ने लिखित तहरीर दी है, लेकिन उसका भाई स्वेच्छा से गया है। मामले में पूर्व विधायक गोपीनाथ वर्मा ने कहना कि अगवा करने का आरोप पूरी तरह गलत है। राजनीतिक द्वेषवश कुछ लोग ऐसी बाकते कह रहे हैं। आरोपों में कोई दम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed