फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Araji Devara link road submerged, boat started moving

Ambedkar Nagar News: अराजी देवारा संपर्क मार्ग जलमग्न, चलने लगी नाव

Thu, 11 Jul 2024 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Araji Devara link road submerged, boat started moving
राजेसुल्तानपुर के आराजी देवरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव के सहारे आवागमन करते लोग - संवाद
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बुधवार देर रात माझा कम्हरिया के पटपरवा संपर्क मार्ग पर भी बाढ़ का पानी पहुंच गया। इस बीच अराजी देवारा संपर्क मार्ग पर घुटने के ऊपर तक पानी पहुंचने से बृहस्पतिवार सुबह से ही नाव का संचालन प्रारंभ कर दिया गया। इसके साथ ही अराजी देवारा के तीन मजरों के निकट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर 85.27 मीटर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जलस्तर चार सेमी बढ़कर 85.31 मीटर हो गया। नतीजा यह हुआ कि माझा कम्हरिया ग्राम पंचायत के पटपरवा संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी पहुंच गया। इसके अलावा अराजी देवारा ग्राम पंचायत के प्रसाद कुर्मी का पूरा संपर्क मार्ग पर घुटने के ऊपर तक पानी बहने लगा। ऐसे में अराजी देवारा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह से नाव का संचालन करना पड़ा। इससे प्रसाद कुर्मी का पूरा के ग्रामीणों व उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवागमन के लिए नाव का सहारा लिया।
विज्ञापन


तीन मजरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी
सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का पानी तेजी से मजरों की तरफ बढ़ने लगा है। अराजी देवारा ग्राम पंचायत के हंसू का पूरा, करिया लोनिया का पूरा व सिद्धनाथ मजरे के निकट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। जलस्तर में वृद्धि होने पर शीघ्र ही संबंधित मजरों की गलियों में बाढ़ का पानी पहुंच जाएगा। बृहस्पतिवार को करिया लोनिया का पूरा के निकट बना रपटा पुल पूरी तरह से जलमग्न हो गया। इससे संबंधित मजरों के ग्रामीणों के चेहरे पर चिंता की लकीर उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों ने लिया जायजा
एसडीएम सदानंद सरोज व तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को करिया लोनिया का पूरा व माझा कम्हरिया के पटरवा पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि अराजी देवारा संपर्क मार्ग पर नाव का संचालन शुरू कर दिया गया है। कहा कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि जरूरत पड़ी तो अराजी देवारा संपर्क मार्ग पर नाव की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed