फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Apply mask yourself, inspire others as well

खुद लगाएं मास्क, दूसरों को भी करें प्रेरित

Sat, 13 Mar 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Apply mask yourself, inspire others as well
अंबेडकरनगर के रामलौट श्यामा देवी इंटर कॉलेज में अपराजिता के तहत आयोजित पुलिस पाठशाला के बाद खुश? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन सभी लोगोें को करना होगा। न सिर्फ खुद मास्क लगाएं व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। इससे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। न सिर्फ नियंत्रित गति से वाहन चलाएं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण हेलमेट भी लगाएं। यह बातें शनिवार को मास्क एवं एंटी रोमियो अभियान की प्रभारी वंदना अग्रहरि ने कहीं। वे अपराजिता मुहिम के तहत दहीरपुर स्थित रामलौट श्यामादेवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस पाठशाला को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए शासन की ओर से संचालित विभिन्न प्रकार की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा व उत्पीड़न को सहने की बजाय, उसका पुरजोर तरीके से विरोध करना चाहिए। अपनी बातों को पूरी मजबूती के साथ सामने रखने की क्षमता पैदा करनी होगी। कहा कि महिला सुरक्षा के लिए 1090, 112 जैसी सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इनका बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। अपने अधिकार को लेकर न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। प्रबंधक राजेंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य सुनील रंजन, श्वेता सिंह, अभयानंद, अरविंद, पूजा पाठक व कलावती ने भी छात्राओं को विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए। बाद में छात्राओं को मास्क लगाने, यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

ऐसे अभियान सराहनीय
छात्रा कनीज सकीना, अनामिका चौधरी व प्रिया सोनी ने कहा कि इस प्रकार के अभियान अत्यंत सराहनीय हैं। इस प्रकार के अभियान से विभिन्न प्रकार की अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहना चाहिए। आज के चले अभियान में उन्हें कई नई प्रकार की जानकारियां प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलीं नई जानकारियां
छात्रा अंशिका शर्मा, शालू व खुशबू ने कहा कि वे इस अभियान का हिस्सा बनकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। पुलिस पाठशाला में तमाम प्रकार की नई-नई जानकारियां प्राप्त हुई हैं। इन जानकारियों को न सिर्फ वे खुद आत्मसात करेंगी, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगी। यातायात नियमों का सभी को बढ़-चढ़कर पालन करना चाहिए, जिससे मार्ग हादसों पर अंकुश पाया जा सके।
सभी लोग करें सहयोग
छात्रा संगम, गुलिस्तां बानो व कंचन ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हम सभी को जिम्मेदारी समझनी होगी। इसे रोकने की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन पर ही नहीं है। हम सभी को इसमें सहयोग करना होगा। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही समय समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहें। कोरोना से जंग जीतने के लिए एहतियात बरतना ही होगा।

परिस्थितियों का करें मुकाबला
छात्रा अंजलि, साक्षी व रिया वर्मा ने महिलाओं व युवतियों से आह्वान किया कि उन्हें जागरूक होकर परिवार व समाज की प्रगति में योगदान देना चाहिए। किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस होने पर प्रशासन व शासन की मदद लेनी चाहिए। मुश्किलों से डरकर बैठ जाना उचित नहीं है। प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ना महिलाओं को सीखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed