फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Application for State Teacher Award till 15th February

Ambedkar Nagar News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन 15 फरवरी तक

Thu, 02 Jan 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Application for State Teacher Award till 15th February
अंबेडकरनगर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 15 फरवरी तक फाॅर्म भर सकेंगे। इसके लिए प्राथमिक स्कूलों में 150, उच्च प्राथमिक स्कूलों में 105 और कंपोजिट विद्यालयों में 255 छात्र होने जरूरी हैं। बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

राज्य पुरस्कार के लिए जिले में 1664 विद्यालय हैं। इनमें 1062 प्राथमिक, 238 उच्च प्राथमिक, 282 कंपोजिट व 81 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। इसके लिए वही शिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जो कम से कम 15 वर्ष से सेवा में हों और रिटायर होने में न्यूनतम पांच वर्ष शेष हों। 16 फरवरी से 31 मार्च तक जिला स्तरीय चयन समितियां तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करेंगी।
विज्ञापन


जिले में मूल्यांकन करेगी समिति
आवेदन करने वाले शिक्षकों के मूल्यांकन के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, इसमें प्राचार्य डायट को अध्यक्ष, बेसिक शिक्षा अधिकारी को सचिव, खंड शिक्षा अधिकारी को सदस्य व जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी को सदस्य नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन शुरू
सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि अपने विकास खंड के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दें, जिससे पात्र शिक्षक आवेदन कर सकें। - बीपी सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article