{"_id":"61c0d2b895337e6a79295d7d","slug":"angry-villagers-protest-due-to-lax-action-ambedkar-nagar-news-lko609877545","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिथिल कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिथिल कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की शिथिल कार्य प्रणाली के चलते ही ही दीपावली के समय दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आरोपियों का जानबूझ कर गिरफ्तार न कर पुलिस बचाने में जुटी है। प्रदर्शनकारियों न चेताया कि यदि इस मामले में शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कलेेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
दीपावली पर्व के दिन भीटी थाना अन्तर्गत मदारभारी गांव में दीप जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसमें लाठी डंडे के साथ ही जमकर ईंट पत्थर भी चले थे। इस दौरान दबंगों ने घर में तोड़फोड़ के साथ ही दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग भी की थी। इस मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन मारपीट के आरोपी दबंगों के खिलाफ दो माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके विरोध में सोमवार को भाकपा माले नेता देवव्रत सोनी के नेतृत्व में ग्रामीण राजकुमार, रघुवीर, हीरालाल, त्रिवेणी निषाद व रामकेवल आदि ने कलेक्ट्रेट के निकट एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। पुलिस पर मामले को दबाने व लीपापोती किए जाने का आरोप लगाते हुए चेताया गया कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।