फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry villagers jammed Nariyanv market

गुस्साए ग्रामीणों ने नरियांव बाजार में लगाया जाम

Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers jammed Nariyanv market
अंबेडकरनगर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ से कई विवाद आसानी से सुलझा लिए गए। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव में हवन कुंड में वर्ग विशेष के एक युवक द्वारा हवन सामग्री डाल देने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को नरियांव बाजार में मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन व उससे पहले होने वाले हवन पूजन के दौरान शुक्रवार को जिले के कई क्षेत्रों में मारपीट की वारदातें हुईं। हालांकि मामला बढ़ता, इससे पहले ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझा कर लोगों को शांत करा दिया। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत नरियांव गांव में विसर्जन से पूर्व हवन पूजन हो रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच वर्ग विशेष के एक युवक ने हवन कुंड में हवन सामग्री डाल दी।
विज्ञापन

उस समय तो लोेग शांत रहे, लेकिन इससे पूजा समिति सदस्यों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को सुबह नरियांव बाजार के निकट आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ शंभूनाथ ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। बाद में एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव व सीओ जगदीशलाल टमटा ने पहुंचकर मामला शांत कराया। इसी थाना क्षेत्र के माडरमऊ में पूजा पंडाल में नृत्य करने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पर पहुंचे एसओ शंभूनाथ ने समझा कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पंडाटोला स्थित एक धार्मिक स्थल पर लगे झंडे को उतारे जाने को लेकर शनिवार को वर्ग विशेष के नागरिकों ने विरोध जताया। मामला बढ़ता देख एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम व सीओ अशोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही समझा कर मामला शांत कराया। ऐसी वारदात की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कोतवाल व चौकी प्रभारी को निर्देश भी दिया।

जलालपुर कोतवाली अंतर्गत जमालपुर चौराहा, उर्दू बाजार व यादव चौराहे के निकट भी मूर्ति विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान मारपीट हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया। टांडा कोतवाली अंतर्गत अजमेरी बादशाहपुर निवासी वीरेंद्र कुमार वर्मा शुक्रवार की शाम मेला देखकर घर लौट रहा था। दर्जीपुर चौराहे के निकट पहुंचने पर विपक्षी दिलीप, विवेक, शौकीलाल, हरिश्चंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। साथ बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed