फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry over harassment, Asha daughters-in-law demonstrated

उत्पीड़न से नाराज आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Angry over harassment, Asha daughters-in-law demonstrated
अंबेडकरनगर के सीएमओ कार्यालय पर उत्पीड़न के विरोध में नाराजगी प्रकट करतीं आशा बहू। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उत्पीड़न से नाराज आशा बहुओं व आशा संगिनी ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आशा बहुओं का लंबे समय से उत्पीड़न किया जा रहा है। बीते दिनों ही बेवाना सीएचसी में आशा बहू के साथ अभद्रता की गई, लेकिन अभद्रता करने वालों के विरुद्ध अब तक कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो सीएमओ कार्यालय के निकट अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में मांगोें संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष ऊषा पटेल ने कहा कि बीते दिनों बेवाना सीएचसी में एक आशा बहू के साथ न सिर्फ अभद्रता की गई, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी गई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि उस समय न्याय को लेकर आवाज बुलंद की गई थी, तो सीएमओ ने आश्वस्त किया था कि संबंधित कर्मचारी का स्थानांतरण जिला मुख्यालय किया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आशा बहुएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रही हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो 9 दिसंबर को कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुनीता, मंजू, सोनम, सरिता, शशिकला, संगीता, नीलम, केशपत्ती, निर्मला, तारादेवी, विमला, शारदा, कमलेश आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed