फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anger grew over cutting of neem tree, police pacified it

Ambedkar Nagar News: नीम का पेड़ काटने पर बढ़ा आक्रोश, पुलिस ने कराया शांत

Sat, 13 Sep 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Anger grew over cutting of neem tree, police pacified it
जहांगीरगंज में काटी गई नीम के पेड़ की डाल। 
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत जहांगीरगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 तारा चक्र में शुक्रवार को नीम के हरे पेड़ की कटान पर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश देखने को मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए विवाद शांत कराया। वन विभाग ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

वार्ड स्थित एएनएम केंद्र के बगल में पहले से ही दो आम के पेड़ों की गोपनीय तरीके से नीलामी कर दी गई थी। इन पेड़ों को ठेकेदार कटवा चुके हैं। इसी बीच शुक्रवार को लकड़ी व्यापारी ने हरे नीम को भी काटना शुरू कराया। व्यापारी ने नीम के पेड़ की दो मोटी डालें काट दीं, तभी मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार्य रोकवा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया जिससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई। वन दरोगा आशीष प्रजापति ने बताया कि दो पेड़ों की कटान की अनुमति दी गई थी, तीसरे की नहीं। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। नागरिक प्रशांत मिश्रा, मोनू मिश्रा सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि अगर मनमानी नहीं रोकी गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed