फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anganwadi activists annoyed by not taking action against accused

आरोपियों पर कार्रवाई न होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाराज  

Wed, 19 Jul 2017 10:04 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Jul 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi activists annoyed by not taking action against accused
शिवमंदिर पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां।

 विकास खंड रामनगर के मकरही गांव में राशनकार्ड सत्यापन को लेकर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पिटाई मामले में केस न दर्ज होने व आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कहा गया कि थाने में तहरीर दी गई लेकिन केस तक नहीं दर्ज किया गया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कदम नहीं उठाया गया तो 22 जुलाई को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बाद में शिकायत से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।

विज्ञापन

 

नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष कामिनी तिवारी ने कहा कि राशनकार्ड सत्यापन के दौरान रामनगर विकास खंड के मकरही गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कुछ लोगों पिटाई कर दी थी। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई लेकिन पुलिस की कार्रवाई सिर्फ एनसीआर दर्ज करने तक ही सीमित रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य विकास खंडों में भी राशनकार्ड सत्यापन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि मामले में तत्काल विभिन्न धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।


चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 22 जुलाई को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बाद में शिकायत से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान माधुरी, वंदना पांडेय, ममता यादव, उर्मिला देवी, विनीता, सरोज तिवारी, अनीता श्रीवास्तव व शशिकला मिश्रा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed