फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar Police became the champion in table tennis

Ambedkar Nagar News: टेबल टेनिस में अंबेडकरनगर पुलिस बनी चैंपियन

Wed, 15 Jul 2026 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar Police became the champion in table tennis
शहर के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ जोन की 43वीं अन्तरजनपदीय क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में लखनऊ जोन की 43वीं अंतरजनपदीय क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का एसपी प्राची सिंह ने शुभारंभ किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 15 से 17 जुलाई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें अंबेडकरनगर, लखनऊ, अयोध्या, हरदोई, उन्नाव और सीतापुर की महिला एवं पुरुष पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान टेबल टेनिस महिला टीम चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला गया, जिसमें अंबेडकरनगर की टीम ने बाराबंकी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया, जबकि बाराबंकी उपविजेता रही। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन के टीम एवं व्यक्तिगत वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। पुरुष टीम वर्ग के उद्घाटन मैच में हरदोई ने उन्नाव को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया जबकि दूसरे मुकाबले में अयोध्या ने मेजबान अंबेडकरनगर को मात दी।
विज्ञापन

पुरुष व्यक्तिगत चैंपियनशिप में सनी ने प्रियांशु को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि मुशीर हैदर ने गौरव को सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। महिला व्यक्तिगत वर्ग में बाराबंकी की सुमन ने अंबेडकरनगर की आकांक्षा को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। वहीं, हरदोई की कंवलजीत ने मेजबान खिलाड़ी पूजा गौतम को सीधे सेटों में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन और आपसी समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आगामी दो दिनों में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed