फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar news

Ambedkar Nagar News: वीआईपी ड्यूटी में जाएंगे चिकित्सक सहित 20 कर्मचारी

Thu, 18 Jan 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 18 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar news
दो एंबुलेंस टीम की भी अयोध्या में लगाई गई ड्यूटी, कल जाएंगे सभी कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चिकित्सकों सहित 20 चिकित्सा कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही दो एंबुलेंस टीमें भी अयोध्या जाएंगी। 21 व 22 जनवरी को दोनों टीमें अयोध्या में अपनी डयूटी देंगी। 20 जनवरी को सीएमओ डॉ. राजकुमार चिकित्सकों व कर्मचारियों को रवाना करेंगे।
अयोध्या में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर रहे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कुल 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें चिकित्सक सहित 30 कर्मचारी पहले से ही एक माह के लिए आरक्षित किए गए हैं। अब शासन के निर्देश पर 20 और चिकित्सकों व कर्मचारियों को वीआईपी ड्यूटी में लगाया गया है। एक टीम में एनेस्थेटिस्ट डॉ. अनुभव भूषण, सर्जन डॉ. नंदलाल, फिजीशियन डॉ. मनोज शुक्ल, आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. संजय राम, फार्मासिस्ट अजीत कुमार, लैब टेक्नीशियन विपिन वर्मा, ईसीजी टेक्नीशियन प्रशांत तिवारी के अलावा एक एंबुलेंस के साथ चालक विजय सैनी, ईएमटी मुश्ताक अहमद, वार्ड ब्वाॅय मुकेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

दूसरी टीम में एनेस्थेटिस्ट डॉ. जितेंद्र गुप्त, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. रणजीत चंद्र, चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्यांशु कुमार, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, एलटी प्रदीप पटेल, ईसीजी सुनील कुमार, वार्डब्वाॅय राजेश सिंह, एक एंबुलेंस के साथ चालक कृष्णकांत वर्मा व प्रेमचंद्र को लगाया गया है। यह दोनों टीमें 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर संभागीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र दर्शननगर में अपनी आमद दर्ज कराएंगी। सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि संबंधित चिकित्सक व कर्मचारियों को इस विशेष ड्यूटी की जानकारी से अवगत करा दिया गया है। अन्य 30 चिकित्सकों व कर्मचारियों को आरक्षित ड्यूटी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed