{"_id":"6a42669abbc51d2a06091141","slug":"ambedkarnagar-elderly-man-dies-after-being-pushed-and-falling-while-trying-to-intervene-in-a-dispute-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग की धक्का खाकर गिरने से मौत, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग की धक्का खाकर गिरने से मौत, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
Mon, 29 Jun 2026 07:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:49 PM IST
सार
बुजुर्ग चचेरे भाइयों को झगड़ा शांत करवाने के लिए गए थे। घटना से परिवार में तनाव का माहौल है। वहीं, सीओ जलालपुर ने कहा कि वृद्ध की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मृतक राम अचल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर क्षेत्र के कुसुमखोर गांव में रविवार रात चचेरे भाइयों में मामूली कहासुनी के बाद बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय वृद्ध धक्का खाकर गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं जिससे दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की बहू श्यामपत्ती देवी ने बताया कि उनके पति छोटू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं जबकि उनके ससुर राम अचल (65) वृद्धावस्था के कारण घर पर ही रहते थे। रविवार शाम छोटू मजदूरी से लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ताऊ के बेटे पप्पू से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया और छोटू को घर भेज दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान पड़ोसी उत्तम चारपाई पर बैठकर भोजन कर रहा था। आरोप है कि छोटू ने रास्ते में उल्टी कर दी जिस पर उत्तम और छोटू के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे राम अचल को धक्का लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने रात करीब 10 बजे स्थानीय चिकित्सक को बुलाया लेकिन जांच के बाद चिकित्सक ने राम अचल को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि वृद्ध की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत धक्का लगने से हुई या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन